पटेल नगर में लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत शुरू जन संदेश 24 की खबर के बाद जल निगम ने लिया संज्ञान

 

 

 

 

कानपुर देहात के राजपुर स्थित पटेल नगर में जल निगम की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है करीब एक महीने से पाइपलाइन से पानी बह रहा था जिसमें सड़क पर जल भराव की स्थिति बनी हुई थी पटेल नगर में नहर बबी के पास बनी पानी की टंकी से लगभग 200 घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है एक महीने पहले पटेल नगर से इस्लाम साबिर और नवी वक्स के घरों के सामने पाइप लाइन में लीकेज हो गया था लीकेज के कारण हर दिन सैकड़ो लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा था सड़क पर लागातार पानी जमा होने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी नाले के पास लीकेज होने से दुषित पानी घरों तक पहुंचने की आशंका भी थी जन संदेश 24 ने इस समस्या को प्रमुखता के प्रकाशित किया था खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जल निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों ने लीकेज पाइप लाइन मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जल निगम के जेई श्याम शंकर गुप्ता ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार तक पाइप लाइन पुरी तरह से दुरूस्त कर दी जाएं गी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें