
कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में डॉ० प्रतीक पाण्डेय प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूरा कानपुर देहात में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक द्वारा 04 नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट उपहार स्परूप भेंट की गयी। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा वहां उपस्थित आम जनमानस व महिलाओं को बेटियों के जन्म को बढावा देने, बेटिया है तो आज है कल है और हम है, बेटा बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने व बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत आवेदन हेतु सभी बालिकाओं को विभिन्न श्रेणीयों में आवेदन करने हेतु बताया गया, कन्याओं को सम्मान से समाज के सामने ऐसे उदहारण प्रस्तुत करना जो भारतीय परिवार में लडको की श्रेष्ठता व अनिवार्यता के मिथक को तोडने वाले हों। कार्यक्रम में डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स, जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर, कर्मचारी एवं बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।










