जिलाधिकारी ने की कानपुर देहात स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, दिए निर्देश

 

गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत करायें टीकाकरणः जिलाधिकारी

कानपुर देहात  में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की अर्न्तविभागीय बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृत्व मृत्यु दर में कमी करने, जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मातृत्व मृत्यु के सम्बन्ध में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर प्रभावी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में मच्छर जनित विभिन्न बीमारियों के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरती जाये, आने वाले सभी मरीजों की जांच की जाये। बैठक में टीकाकरण, आभा आईडी, टीवी, तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की अर्न्तविभागीय बैठक की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि  01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना के अनुरूप समस्त गतिविधियां संचालित करने तथा की गयी गतिविधियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स सम्बन्धित ग्रुप में भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कन्ट्रोल रूम बनाकर अभियान की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व अभिशाषी अधिकारी को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एन्टी लार्वा छिड़काव, फागिंग एवं जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियों को कार्ययोजना के अनुरूप करायें जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, सीएमएस वन्दना सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, सभी एमओआईसी, ईओ आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें