कानपुर देहात जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र०लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम व दशमोत्तर योजनान्तर्गत समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों / विद्यालयों जिनके छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गयी है, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया एवं अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर, कानपुर देहात में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के 30, सामान्य वर्ग के 49, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 व अल्पसंख्यक वर्ग के 14 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण समारोह सम्पन्न कराया गया। अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार जनपद में समस्त वर्गों में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजना में 15472 व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में 45397 इसप्रकार कुल 60869 छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति स्थानान्तरित की गयी है। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षण संस्थान के प्राचार्य, अध्यापकगण व अभिभावक तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रही।इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 1277 नवीन लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रेषित की गयी है, जिसमें 05 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण समारोह सम्पन्न कराया गया।










