यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद भगत सिंह चौराहे पर हेलमेट वितरण आयोजित

 

उरई  जीवन ज्योति चंद्र कमल अकादमी, कालपी रोड, उरई की ओर से यातायात की टीम के साथ शहीद भगत सिंह चौराहे पर एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी को कम करना तथा हेलमेट पहनने के महत्व को समझाना था।
इस अवसर पर सी.ओ. यातायात श्री राजीव कुमार शर्मा जी साथ में प्रभारी यातायात श्री वीर बहादुर सिंह जी मय यातायात टीम के उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया तथा साथ में जागरूक करते हुए पम्पलेट का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा लोगों को यह संदेश दिया गया कि हेलमेट केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है।
यातायात प्रभारी ने विद्यालय प्रबंधन के साथ बताया कि यह 03 दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत आगे भी हेलमेट वितरण किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा जिससे आमजनमानस अधिक से अधिक जागरूक हो और सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक महोदय के स्वयं के पर्यवेक्षण में ZFD के कुशल संचालन के कारण अपना जनपद जालौन प्रदेश में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है जिसके कारण अपना जनपद द्वितीय स्थान पर बरकरार बना हुआ है।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनुभव निरंजन ने कहा कि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा सकता है कि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें