नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम के तहत राजपुर में समारोह संपन्न
कानपुर देहात के निपुण घोषित किए गए 661 परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने में मेहनत करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने सम्मानित किया। यह निपुण सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष कार्यक्रम के तहत राजपुर ब्लॉक स्थित राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजक बेसिक शिक्षा विभाग को और नोडल माध्यमिक शिक्षा विभाग को बनाया गया। सभी संबंधित विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं के स्टाल भी लगाए। समारोह की अध्यक्षता कर रही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए आगे भी अपने विद्यालय का स्तर इसी प्रकार बरकरार रखने के साथ अगले वर्ष निपुण जनपद की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रेरित किया, जो बच्चे आज आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों में है यही बच्चे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेंगे। मा0 ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार ने परिषदीय विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं की वृद्धि के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की नव वर्ष की उपलब्धियों का वर्णन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि निपुण सर्वे में जनपद मंडल में प्रथम और प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा है इसमें सभी एसआरजी एआरपी और शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है। इस दौरान क्रांतिवीर सिंह, रवीश कटियार, अनिल पोरवाल, डीआईओएस बृज भूषण चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह, डीसी सौरभ श्रीवास्तव, देवेश धर दुबे, एस एन कटियार, एसआरजी अनन्त त्रिवेदी, सन्त कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, एआरपी शोमिल कटियार, प्रदीप निरंजन, कुलदीप सैनी, अश्विनी कटियार, अजय वर्मा, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे।









