कानपुर देहात— महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 42 मामले आए, जिनमें समझाइश के बाद 6 परिवारों के पति-पत्नी साथ रहने को राजी हुए; शेष को अगली तिथि दी गई। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, म.उ.नि. ज्योति देवी, महिला सहायता प्रकोष्ठ की रीनू, रंजना सोनकर, पिंकी देवी और प्रोजेक्ट सदस्य कंचन मिश्रा, रामप्रकाश ने विशेष योगदान दिया। पहल का उद्देश्य बिखरते परिवारों को फिर से एक सूत्र में बाँधना है।






