कानपुर देहात — अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 241 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेल्मेट न पहनने और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए। पुलिस ने अभियान जारी रखने और नियमों के पालन की अपील की।






