रसूलाबाद कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर इन दिनों रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके निरंतर भ्रमण और जनसंपर्क के चलते क्षेत्र में उन्हें लोगों का व्यापक समर्थन और स्नेह मिल रहा है।
बीते सप्ताह उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर नई मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया और नए मतदाताओं के नाम जुड़ने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया। इसी क्रम में उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। हाल ही में एक न्यूज़ सर्वे में भी क्षेत्र की जनता ने उन्हें सबसे अधिक पसंद किया है और बड़ी संख्या में लोगों ने यह राय दी कि भारतीय जनता पार्टी को इस क्षेत्र से उन्हें मौका देना चाहिए।
जनता से मिले इस समर्थन पर कमलेश चंद्र दिवाकर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उन्हें हमेशा प्यार और सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि यहां की जनता उन्हें योग्य मान रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंच रही हैं।
लगातार बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क के चलते क्षेत्र में उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।









