कानपुर देहात में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्पमाला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की गई।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक हरिओम शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) और मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला ने सभी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक परिवहन अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान भावुक माहौल में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल को याद किया और उनके योगदान की सराहना की।









