रात में 12 से 2 बजे तक हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, जताई नाराजगी

पुखरायां कानपुर (देहात) के अंतर्गत अकोढी फीडर क्षेत्र के गाँवों में इन दिनों विद्युत आपूर्ति की अव्यवस्था से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। विशेष रूप से रात के समय 12 बजे से 2 बजे के बीच हो रही लगातार बिजली कटौती ने लोगों की नींद और दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली जाने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही यह कटौती पूरी तरह से असहनीय है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इस संबंध में प्रदेश सचिव बनारसी बाबू पाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो उपभोक्ता मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और किसी भी कटौती की पूर्व सूचना दी जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें