अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 15/26 धारा 87/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अरसद उर्फ राजा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 160/12 धारा 363/366/376/506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शिवली पुलिस ने मु0अ0सं0 03/2000 धारा 47/102/411 भादवि से जुड़े वारंटी अभियुक्त गुरुमुख सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने कुल 17 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें