कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
एसपी ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की इस पहल से आमजन में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।









