पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक असद हुसैन और आरोपियों के बीच आईपीएल में लगाए गए पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पहले असद को बहाने से साथ ले जाकर शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर गला दबाकर तथा कांच की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर हड्डी मिल के पास सूखे हौज में फेंक दिया गया और ऊपर से ईंटें रख दी गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें