कानपुर में भारतीय रक्षक पार्टी का पद वितरण समारोह, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

कानपुर। जवाहर नगर स्थित भारतीय रक्षक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सम्मान एवं पद वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रा सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय उपसचिव आरती बाजपेई, राष्ट्रीय महामंत्री धीरज मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा, राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष श्वेता शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रशांत, जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी, वार्ड अध्यक्ष डॉ. अपेक्षा त्रिपाठी, वार्ड अध्यक्ष शरद कुमार शर्मा, शिवम राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को माला एवं पटुका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भारतीय रक्षक पार्टी समाजहित, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है।
इस दौरान पार्टी की संरक्षक डॉ. वंदना शर्मा एवं डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, बेरोजगारी उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी मजबूती से कार्य करेगा।
समारोह में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें