अकबरपुर मे ट्रेक्टर ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव दो दिन से लापता था युवक रुरा अकबरपुर मार्ग पर का मामला

 

 

अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरौला गांव निवासी एक ट्रैक्टर ड्राइवर का शव रूरा अकबरपुर मार्ग पर तिगाई गांव के पास खाई में एक पेड़ में लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेसिक टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मृतक की पहचान 40,, वर्षीय मुनीश कुमार उर्फ पिटू शंखवार पुत्र रामखिलावन के रूप में हुई हैं वह बीते शुक्रवार रात करीब 8,, बजे अपने पिता राम खिलावन के साथ बाइक से मुकतापुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे अगले दिन शनिवार सुबह करीब 4,,, बजे पिता राम खिलावन बाइक लेकर घर लौट आए लेकिन पिटु का कोई पता नहीं चला काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो शनिवार को पिटु की पत्नी रूबी ने अकबरपुर थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी रविवार शाम करीब 5,,, बजे खेतों से काम कर रहे लोग ने पेड़ से लटके एक व्यक्ति को देखा उन्होंने शोर मचाया और इकट्ठा हुए लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे भाई छोटू ने शव की शिनाख्त मुनीश कुमार उर्फ पिटू के रूप में की रूरा थाना प्रभारी ने यह घटना की छानबीन की थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें