कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन भी व्यवस्था रही दुरुस्त

डीएम-एसपी की सतत निगरानी, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई पूरी परीक्षा प्रक्रिया

जनपद जालौन जनपद में आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा का अंतिम दिन को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की सक्रियता, सख्त निगरानी और व्यापक व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों—आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से की जाए और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए।अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। प्रथम पाली में 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2552 उपस्थित रहे, जबकि 856 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3408 में से 2578 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 830 अनुपस्थित रहे। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां सुरक्षा एवं पारदर्शिता के उच्च मानकों के साथ परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। जिला प्रशासन की मजबूत निगरानी, पुलिस बल की सतर्क तैनाती और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें