भीषण आग से लाखों का नुकसान कानपुर देहात में सिकंदरा के गौरी रतन बांगर में 20 बीघा अरहर की फसल जली

कानपुर देहात  – कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गौरी रतन बांगर मे भीषण आग लगने से किसानों की लगभग 20 बीघा फसल जल राख हो गई यह घटना शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ गौरी रतन बांगर गांव में किसान हब लाल संतोष सिंह धर्म सिंह देव सिंह सुरेश और अमर सिंह की लगभग 20 बीघा कटी हुई अरहर की फसल खेतों में रखी थी शनिवार को अचानक आग लग गई जिससे देखते विकराल रूप ले लिया और इन किसानों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया खेतों में धुआं और आग की लपटे उठतीं देख चरवाहों ने ग्रामीणों को सुचना दी तत्काल क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सुचित किया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस बल की सहायता से कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तब तक किसानों की अरहर की फ़सल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी जिससे उन्हें लाखों रुपए की आर्थिक क्षति हुई घटना के सम्बन्ध में सिकंदरा के एसडीएम प्रदुमन कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी मिली है उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन और जांच कराने के निर्देश दिए हैं एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित किसानों को सरकारी नियमों के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
राजपुर से

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें