कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित व वारंटी समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।
थाना अकबरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 162/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त आलोक यादव निवासी कचनार बगिया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 76/26 के तहत दो अभियुक्त—नरेन्द्र चौहान निवासी विजयनगर और अमन कटियार निवासी रानीपुर हरिहरपुर—को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना सिकन्दरा पुलिस ने मु0अ0सं0 240/12 से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवकुमार निवासी जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की। इसमें थाना गजनेर में सर्वाधिक 8 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि अन्य थानों—अकबरपुर, रूरा, भोगनीपुर, मूसानगर, सिकन्दरा, राजपुर, मंगलपुर, रसूलाबाद और शिवली—में भी क्रमशः कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें