कालपी जालौन – स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ते हुए कालपी नगर में शिवाय आई केयर सेंटर का भव्य शुभारम्भ बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नगरवासियों के लिए यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं रहा, क्योंकि लंबे समय से आंखों के समुचित और आधुनिक इलाज के अभाव में लोगों को अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
सेंटर का उद्घाटन नगर के प्रतिष्ठित पूज्य राम श्याम जी महाराज जी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक, सिद्धन बाबू कुलश्रेष्ठ, रविंद्र श्रीवास्तव, अमर सिंह चंदेल, पत्रकार महेंद्र निगम, अतुल सिंह चौहान सभासद, कौशलेन्द्र चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग तथा युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने संस्थापक वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ व उनके पुत्र रूद्र कुलश्रेष्ठ की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
शिवाय आई केयर सेंटर को अत्याधुनिक मशीनों और नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। यहाँ कंप्यूटराइज्ड आई टेस्टिंग, दृष्टि परीक्षण, चश्मा नंबर निर्धारण, आधुनिक लेंस उपलब्धता सहित कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी।
विशेष बात यह है कि यहां प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा मरीजों की जांच उच्च गुणवत्ता और सटीकता के साथ की जाएगी।
युवा के संकल्प ने बदली तस्वीर
इस सेंटर की स्थापना पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ के पुत्र रूद्र कुलश्रेष्ठ ने की है। उन्होंने रामा मेडिकल कॉलेज से ऑप्टिकल क्षेत्र में 4 वर्षों की कठिन शिक्षा प्राप्त की और अपने नगर में ही सेवाएं देने का संकल्प लिया।
रूद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उनका उद्देश्य कालपी क्षेत्र की जनता को सुलभ, किफायती और बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी बड़े शहरों की ओर न जाना पड़ेगा
अब तक आंखों के इलाज के लिए कालपी क्षेत्र के लोगों को उरई या कानपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।
लेकिन इस सेंटर के खुलने से अब नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
सेंटर के उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि यह सेंटर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे निश्चित रूप से आंखों से संबंधित बीमारियों के उपचार में सुधार आएगा।
भविष्य में और सेवाएं जोड़ने की योजना
संस्थापक रूद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भविष्य में सेंटर में और भी आधुनिक सुविधाएं जोड़ने की योजना है, जिससे मरीजों को और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जरूरतमंद और गरीब मरीजों को विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा।
समापन में कहा जा सकता है कि शिवाय आई केयर सेंटर का शुभारम्भ कालपी नगर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।
आ. एन .शुक्ला पत्रकार












