थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन एवं अन्य सामान सहित 01 तमंचा व कारतूस बरामद

कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.03.2026 को वादी  स्वर्ण सिंह पुत्र लाल जी निवासी ग्राम वम्हौरी खुर्द थाना चुर्खी जनपद जालौन द्वारा ग्राम इंजुआरामपुर रेलवे अण्डरपास के पास स्थित मोबाइल टावर से लाईट कंपनी की 300Ah की 144 बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा माल व मुल्जिमान की तलाश में कार्यवाही करते हेतु आज दिनांक 24.04.2026 को रात्रि गस्त/चेकिंग के दौरान रात्रि करीब 04.00 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. नरेन्द्र चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी विजयनगर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, 2. अमन कटियार पुत्र रवीन्द्र कटियार निवासी रानीपुर हरिहरपुर थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात को अमौली ठाकुरान चौराहा से करीब 300 मीटर पहले थाना क्षेत्र रूरा से 02 शातिर चोरों को मय 01 लोडर पिकअप वाहन, 01 आला नकब, 07 रिंच पाना, 01 कटर, 01 अवैध तमंचा अधिया 12 बोर मय एक मिस कारतूस 12 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 12 बोर एवं जामा तलाशी से 20,850 रूपये एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगण नरेन्द्र चौहान व अमन कटियार उपरोक्त का नाम प्रकाश में लाया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें