कालपी जालौन – कोतवाली सर्कल के ग्रामीण अंचलों में तीन अपने-अपने ग्रामों में झगड़ा कर रहे थे वहीं पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम काशी खेड़ा निवासी विवेक पुत्र भैरव अपने भाई को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम हीरापुर निवासी जितेंद्र पुत्र जयराम निवासी दिल्ली से शादी समारोह कार्यक्रम में आया था वही गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त पुलिस टीम ने भ्रमण दौरान ग्राम कीरतपुर निवासी नरेश पुत्र बैजनाथ भैंस घर में प्रवेश होने पर गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










