विद्यालय में अर्थ डे मना कर पर्यावरण संरक्षण प्रति किया जागरूक

कालपी जालौन – स्थानीय नगर के रोज वर्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सवाहात हुसैन की अध्यक्षता में विश्व अर्थ दिवस मनाया गया इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण के बारे में भाषण देकर जागरूक किया।
विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल शवाहत हुसैन ने कहा की हर साल विश्व अर्थ डे 22 अप्रैल को मनाया जाता है कार्यक्रम प्रभारी मोनिका मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं जेरव आदि ने प्रतियोगिता में भाषण करते हुए कहा कि विश्व अर्थ डे का मकसद प्रदूषण, वनों की कटाई तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण की रक्षा करना है शिक्षिका मोनिका मिश्रा के मुताबिक पृथ्वी दिवस हमको याद दिलाता है कि पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें