कालपी जालौन – 22 वर्षीय श्याम पुत्र जगदेव निवासी ग्राम हीरापुर गृह कलह के चलते बुधवार की शाम अचानक आक्रोश में आकर घर पर रखा हुआ विषाक्त पदार्थ खाकर हालत बिगड़ी घर पर मौजूद परिजनों ने बिगड़ी हुई हालत में युवक को घर से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में 53 वर्षीय कप्तान पुत्र मानसिंह 11 वर्षीय दीपक पुत्र कप्तान निवासी जनपद कानपुर देहात महिपालपुर समेत पिता पुत्र बुधवार को रात में अपने घर वापस जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना में दोनों पिता पुत्र घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने सड़क पर घायल पड़े पिता पुत्र दोनों को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने मरीज को अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान उपरोक्त लोगों में गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर तीनों लोगों को जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









