कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 बल्देव प्रसाद ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमन्त्री राज्य औद्यानिक विकास योजना तथा औद्यानिक राज्य सेक्टर योजना के अन्तर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयीं है. जिसमें किसान भाई उद्यान विभाग के पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर अपना पंजीकरण कराकर मूल आवेदन विकास भवन, माती, कानपुर देहात में स्थित कार्यालय में सम्बन्धित योजना प्रभारी/पटल सहायक को उपलब्ध करा सकते हैं। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत खरीफ व रबी में उगाई जाने वाली सब्जियों आम, अमरूद, नींबू, केला, स्ट्राबेरी, ड्रेगन फूड, पपीता आदि की बागवानी हेतु जिले के मॉग के अनुरूप लक्ष्य प्रस्तावित किये जा चुके हैं। फूलों तथा औषधीय एवं संगध पौधों की खेती, एच०डी०पी०, वर्मी कम्पोस्ट, प्लास्टिक मल्चिंग, संरक्षित खेती (पाली हाउस/नेट हाउस) तथा पोस्ट हार्वेस्ट कार्यक्रमों यथा पैक हाउस, कोल्ड रूम कोल्ड स्टोरेज रिफर वैन, छोटी नर्सरी की स्थापना मशरूम यूनिट उत्पादन ईकाई, मौनपालन, ट्रैक्टर (पावर ट्रिलर/पावर नेपसेक स्प्रेयर), लो-कास्ट प्याज भण्डार ग्रह आदि के कार्यक्रमों हेतु भी किसान भाई प्राथमिकता के आधार पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वर्तमान में उद्यान विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उक्त बागवानी कार्यकमों के लाभार्थियों को मचान कार्यकम घेरबाड की सहायता तथा ड्रिप व स्प्रिंकलर की सिंचाई पद्यति की स्थापना हेतु भी लाभान्वित किया जायेगा। विकास खण्ड अकबरपुर, मैथा, सरवनखेडा, सन्दलपुर के कृषक घनश्याम, उद्यान निरीक्षक, (मो0न0-7652024326). विकास खण्ड मलासा, अमरौधा व राजपुर किसान भाई रमेश चन्द्र कटियार, स०उ०नि०. (मो0न0-6392626116) एवं विकास खण्ड झींझक, रसूलाबाद व डेरापुर के किसान भाई सुरेश कुमार, प्रधान चौधरी (मो0न0-7985776184) से सम्पर्क स्थापित कर योजना का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला उद्यान अधिकारी (मो0न0-9151066898) से सम्पर्क कर सकते हैं।









