कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 132/26 धारा 64(1)/333/351(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हरदगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी पुत्र स्वर्गीय इन्द्रजीत निवासी ग्राम असेवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा कुल 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थानावार कार्रवाई में अकबरपुर में 3, रूरा में 1, गजनेर में 4, रनियां में 2, सिकन्दरा में 1, देवराहट में 3, राजपुर में 1, सट्टी में 1, रसूलाबाद में 1 तथा शिवली में 1 व्यक्ति का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।








