अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कड़ा प्रहार, पुलिस का सघन अभियान

कानपुर देहात।  कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण एवं  पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए, वहीं ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और अवैध परिवहन में लगे वाहनों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें