सड़क हादसे में समाजसेवी प्रहलाद सचान का निधन अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।।। सर्वदलीय नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।।।

सड़क हादसे में समाजसेवी प्रहलाद सचान का निधन अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।।।
सर्वदलीय नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।।।

पुखरायां कानपुर देहात- भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुखरायां के पटेल चौक के पास तेज रफ्तार होने के कारण डंफर ट्रक अनियंत्रित होकर स्कार्पियो के ऊपर वह डंफर पलट गया था।। जिसमें मौके पर ही स्कार्पियो सवार 4 लोगों में 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी।। और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।। जिसमें बाइक सवार जरेलापुर निवासी प्रहलाद सचान की डंपर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी।। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।। आज उनकी अंतिम यात्रा जैसे ही उनके निज निवास जरेलापुर से हलिया घाट मूसानगर के लिए निकली उसमें में सर्वदलीय नेताओं का पहुंचना जमावड़ा बना रहा।। सभी ने नम आंखों से समाजसेवी प्रहलाद सचान को श्रद्धांजलि अर्पित की ओर ईश्वर से प्रार्थना की उनकी पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।। ओवरब्रिज न होने के चलते आए दिन घटनाएं घटती हैं जबकि पटेल चौक ऐसा चौराहा है कि वहां पर भीड़भाड़ हमेशा बनी रहती हैं।। इसीलिए पटेल चौक पर ओवरब्रिज होना बहुत जरूरी है।।
समाजसेवी प्रहलाद सचान की अंतिम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद फतेपुर नरेश उत्तम पटेल, जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार,उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा, समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान नगर पालिका पुखरायां अध्यक्ष पूनम दिवाकर करुणा शंकर दिवाकर मूसानगर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता विजय सोनी राजेंद्र सोनी राजेश तिवारी सत्यम सिंह चौहान अमित यादव कंचानमती संदीप कटिहार अमन तिवारी विजय शर्मा काशिफ खान आदि हजारों की संख्या में सभी दलों के नेता व क्षेत्रीय जन उपस्थित होकर नम आंखों से उनको नमन किया।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें