10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, हर केंद्र पर मिलेगा देखने का अवसर

जालौन।  अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहीत स्थलों पर किया जाएगा । अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा समस्त पदाभिहीत स्थलों/मतदेय स्थलों पर पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी । कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने संबंधी का नाम देख सकता है ।
उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन की वेबसाइट https://jalaun.nic.in/district-election-office/ एवं मुख्य निर्वाचन अधिकाकी की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर भी किया जा सकता है ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें