कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सभी पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र व न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मजबूत हो रही है।












