कानपुर देहात। थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को जिलाबदर कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा 3(3)क उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विपिन, नरेश, दौलत और करतार सिंह उर्फ करताल निवासी ग्राम हारामऊ डेरा चन्दनपुर को असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक माह के लिए जनपद से निष्कासित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, यदि उक्त अभियुक्त निर्धारित अवधि के दौरान कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












