अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, मुठभेड़ में वांछित गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त सुल्तान पुत्र पीर मोहम्मद (निवासी उन्नाव) को गिरफ्तार किया। वह हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में वांछित था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की है।
वहीं थाना शिवली पुलिस ने हत्या से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त ललित नागर को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पहले से दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।
इसी क्रम में थाना शिवली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले दो अभियुक्तों अनिल कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें