कानपुर देहात (भोगनीपुर/पुखरायां) भोगनीपुर क्षेत्र में एक युवती से जुड़े विवादित मामले ने अब उग्र रूप ले लिया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती को अपने संपर्क में लेकर कथित रूप से उसे प्रभावित करने की कोशिश की, और विरोध करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, पुखरायां निवासी मोहम्मद आमिर उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवती को समझाकर बातचीत बंद करवा दी। यहीं से मामला और भड़क उठा।
आरोप है कि नाराज युवक आमिर अचानक युवती के घर पहुंच गया और परिजनों को खुलेआम धमकाया। परिवार का कहना है कि युवक ने चेतावनी दी कि अगर युवती ने उससे संपर्क नहीं रखा तो अंजाम बेहद गंभीर होगा। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है।
पीड़ित पक्ष ने भोगनीपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होना अब सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी खुलेआम फरार है और पुलिस की कार्रवाई धीमी नजर आ रही है।
हिंदू बेटी को मुस्लिम युवक द्वारा भगा ले जाने की जानकारी होने पर आज भोगनीपुर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व रवि अवस्थी ने करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौराहे पर नारेबाजी और धरने के चलते माहौल पूरी तरह गरमा गया है
जानकारी मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ भोगनीपुर क्षेत्राधिकार प्रभारी भोगनीपुर ने पदाधिकारी से बातचीत कर आरोपीय जल्द गिरफ्तारी करने की बात कहीं वही क्षेत्र अधिकारी भोगनीपुर में विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी रवि अवस्थी से आरोपी गिरफ्तारी जल्द करने की बात कहते हुए 5 दिन की मोहलत मांगी पुलिस के उचित गाड़ी का शासन मिलने पर लोगों ने धरना प्रदर्शन बंद किया
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












