कानपुर देहात खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग कानपुर देहात के विभागीय पोर्टल upminemitra.in पर साधारण मिट्टी खनन अनुज्ञा हेतु प्राप्त आनलाइन आवेदन के क्रम में कानपुर देहात के तहसील भोगनीपुर के अन्तर्गत ग्राम दिवैर में दिनांक 12.02.2026 से 12.04.2026 तक स्वीकृत मात्रा 9000 घनमीटर श्रीमती प्रेमाकुमारी पत्नी वीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम वीरबल अकबरपुर कछार कानपुर नगर के पक्ष में साधारण मिट्टी खनन अनुज्ञा नियमानुसार स्वीकृत है। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को जांच में पाया गया कि स्वीकृत मात्रा 9000 घनमीटर के सापेक्ष कुल 14207.73 घनमीटर का खनन कर परिवहन किया गया है। इस प्रकार अनुज्ञाधारक द्वारा स्वीकृत मात्रा-9000 घनमीटर से मात्रा-5208 घनमीटर अधिक साधारण मिट्टी का अवैध खनन / परिवहन किया गया है। उक्त के अतिरिक्त कतिपय स्थानों पर मानक से अधिक गहराई में खनन किया जाना पाया गया है। स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी निकासी एवं मानको के उल्लंघन करने पर कुल अर्थदण्ड की धनराशि सं0-3,10,400.00 आरोपित किये जाने की कार्यवाही की गयी है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह मार्च 2026 तक खनन विभाग द्वारा रू0-4261 लाख की राजस्व प्राप्त की गयी है, जो विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह मार्च तक प्राप्त राजस्व रू०-3639 लाख से रू0-632 लाख अधिक है। जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।












