गेहूं खरीद में बाधा बर्दाश्त नहीं, डीएम का सख्त रुख—किसानों से सीधे संवाद कर दिए त्वरित निर्देश

 

बोरा कमी पर तुरंत एक्शन, क्रय केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कालपी एवं छौक स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि बोरा (बैग) की कमी के कारण गेहूं की ढुलाई प्रभावित हो रही है, जिससे खरीद प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं खरीद शासन की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।प्रशासन की सक्रियता और किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें