
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पड़ताल, होटल-ढाबों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।











