कानपुर देहात में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक और टूल किट वितरित किए गए ।

इसके बाद पत्रकारों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के साथ सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें