कानपुर देहात में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

 

कानपुर देहात में कलैक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता  मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने की। बैठक में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया ।

मंत्री ने निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें