कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर और थाना अकबरपुर में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आये फरियादियों को बारी-बारी से सुना और उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने सर्किल के थानों पर जनसुनवाई की। पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया गया और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।











