कानपुर देहात, 21 फरवरी 2026 – खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कानपुर देहात ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)- II के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र नाथ सिंह यादव ने चौरा तहसील-भोगनीपुर में कार्रवाई करते हुए अमित कुमार यादव के खोया निर्माण परिसर से रिफाइंड तेल एवं खोया के एक-एक नमूने संग्रहीत किए। लगभग 1.5 कुण्टल खोया (अनुमानित मूल्य-37,500/-) नष्ट कराया गया। नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच परिणाम के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील है कि अत्यधिक रंगीन कचरी/पापड़/मिठाइयों का सेवन न करें और मिलावट की सूचना तत्काल कार्यालय को दें।











