पुस्तकालय भवन के उदघाटन में अपनी चमक बिखरेंगी चर्चित हस्तियां

 

आठ मार्च को होगा माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय भवन का उदघाटन

विकास दिव्य कीर्ति,कुमार विश्वास,सोनाली बिंद्रे सहित देश की क ई जानी मानी हस्तियां होंगीं सामिल

कालपी (जालौन) आगामी 8 मार्च को कालपी बिधानसभा क्षेत्र के ग्राम चमारी में तमाम उन हस्तियों का जमावड़ा होने वाला है जो अपने अपने क्षेत्र की धुरंधर मानी जाती है।
कार्यक्रम के संयोजक समाज सेवी अभय द्विवेदी ने एक भेंट मे बताया कि अभाव ग्रस्त बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाएं देने के लिए बनवाया गया माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय भवन के उदघाटन के मौके पर शिक्षाविद डॉ विकास दिव्य कीर्ति , नोवल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी,राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी के साथ ख्याति प्राप्त कवि कथा वाचक डॉ कुमार विश्वास की गरिमामई मौजूदगी रहेगी।इसके अलावा राजनैतिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों भी आ रही है।
आपको बताते चलें कि देश के जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी चमारी गांव के ही है। उनके प्रयासों से ही गांव में एक ऐसा पुस्तकालय बनवाया गया है जो छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। कोई भी छात्र अभावों के चलते शिक्षा से दूर न हो जाए इसके लिए वर्ष 2023 में उक्त पुस्तकालय की आधार शिला रखी गई थी। विशेष पत्थरों को तराश कर बनाए गए माता प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय की विशेषता यह है कि यहां पर छात्रों के लिए सभी कक्षाओं की पढ़ाई से साथ ही कंपटीशन की तैयारियों के लिए भी व्यवस्था की गई है।
यही नहीं मशहूर शिक्षाविद डॉ प्रकाश दिव्य कीर्ति आन लाइन प्रशासनिक पदों की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाने का काम करेंगे। जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी अभय द्विवेदी ने आगे बताया कि 8 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय का उदघाटन किया जाएगा। जिसमें राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी शिक्षाविद डॉ विकास दिव्य कीर्ति राष्ट्रीय कथा वाचक डॉ कुमार विश्वास हास्य कलाकार जाकिर खान मशहूर फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगी।इसके अलावा कई और राजनैतिक क्षेत्र की हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं। तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के भी आमंत्रित किया घया है। उन्होंने बताया कि माता प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में यह पुस्तकालय बनवाया गया है । चमारी के अलावा क्षेत्र के उन तमाम छात्रों को एक छत के नीचे ही तैयारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिनके सामने तमाम तरह की मुश्किलें है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के बच्चे यहां आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं ।इसके अलावा तमाम कंपटीशनो की तैयारियां कर रहे छात्रों के लिए भी व्यवस्था की गई है ।कंप्यूटर का ज्ञान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अर्जित करें इसका भी ध्यान रखा गया है ।उन्होंने बताया कि शिक्षाविद डॉ विकास दिव्य कीर्ति ऑनलाइन जुड़कर प्रशासनिक पदों के लिए तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाने का भी काम करेंगे। डॉ विकास दिव्य कीर्ति किस दिन और किस समय बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे यह आगे तय कर लिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि 8 मार्च को होने वाला कार्यक्रम बहुत बड़ा है इसलिए तैयारी भी व्यापक रूप से की जा रही है। आने वाले अतिथियों को ठहराने से लेकर उनको लोगों से रूबरू कराने तक की अलग से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा में और बेहतर ढंग से कैसे सुधार आए इसको लेकर काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

 

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें