मुख्य विकास अधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

 

गौवंशों को पौष्टिक आहार और साफ-सफाई का दिया निर्देश

कानपुर देहात  मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास खंड डेरापुर में संचालित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल कुढावल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में पशुओं के रख-रखाव, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गौवंशों को समय से और पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गौशाला में रह रहे गौवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और बीमार पशुओं का तत्काल उपचार कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित गौसंरक्षण और पशु कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और गौवंश के संरक्षण और संवर्धन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें