कानपुर देहात उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि कृषि निदेशक के द्वारा अवगत कराया गया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के कर कमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को One Click DBt के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह दिनाक 21.02.2026 को प्रातः 10ः00 बजे मुख्यमंत्री द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित लाभार्थियों को कालीदास मार्ग लखनऊ से कृषि योजना एवं स्वास्थ्य तथा आपदा विभाग के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिये जाने के लिए One Click DBt संचालित के माध्यम से किया जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार माती में आयोजित किया जायेगा। साथ ही साथ दिनाक 21.02.2026 प्रातः 10ः00 बजे से जनपद के समस्त विकास खण्डों/राजकीय कृषि बीज भण्डार पर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जा रहा है। उन्होंने समस्त किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में विकास भवन सभागार माती में एव विकास खण्ड/राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आयोजित कार्यक्रम दिनाक 21.02.2026 प्रातः 10ः00 बजे से उपस्थित होकर लाईव प्रसारण में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाये।











