

कानपुर देहात-अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोरवा खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा का 9 दिवसीय आयोजन किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश रख के सेगुर नदी कलश में जल भरने को गईं।
ग्राम वासियों ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए ग्राम में सभी मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना की। भागवताचार्य मधुर दीक्षित जी ने भागवत का शुभारंभ करते हुए बताया कि भागवत कथा में जीवन जीने का पूरा रहस्य छुपा हुआ है।
आचार्य जी ने बताया कि यदि आप लोग श्रीमद् भागवत कथा को अपने जीवन में धारण करते हैं तो आपका जीवन धन्य हो जाएगा। भागवत कथा से प्रेरणा लेते हुए सभी लोगों को तपस्या त्याग और धर्म पर चलने के लिए सीखना है।
आचार्य जी ने बताया कि हम लोगों को गौ माता की रक्षा करना चाहिए और जो लोग गौ माता को पलते हैं उनको करोड़ देवी देवताओं को सेवा करने का रास्ता प्राप्त होता है।।
इस मौके पर ग्राम कोरवा खुर्द के निवासी समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, दीपक अग्निहोत्री, सिपक अग्निहोत्री, सोनू अग्निहोत्री, मोनू अग्निहोत्री, रवि अवस्थी, पूर्व सभासद रवि मिश्रा, पुल्लू अवस्थी, रज्जन अग्निहोत्री, लालू अग्निहोत्री और सैकड़ो लोग मौजूद रहे।











