कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध और अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कई कार्रवाई की गई। थाना रुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 27/2002 में अभियुक्त शिवशरण सिंह को गिरफ्तार किया।
थाना शिवली पुलिस ने मु0अ0सं0 413/2025 में वांछित अभियुक्त सोनू नाथ को गिरफ्तार किया।
थाना अकबरपुर पुलिस ने अभियुक्त रतीराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पाउच देशी शराब नाजायज बरामद की। शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार कार्रवाई की गई, जिसमें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया गया।











