पुलिस अधीक्षक ने किया  परेड का निरीक्षण

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान को लेकर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक  ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया और गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें