कानपुर देहात पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना रनियां पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।











