कानपुर देहात थाना बरौर पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी की मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्त जितेन्द्र बाबू उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ग्राम टुटईखान तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को प्राप्त तहरीर के अनुसार, रूबी की शादी में दिये गये दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये नगद व मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।








