पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

कानपुर देहात  पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने मु0अ0सं0 219/2025 में वांछित युवराज पुत्र योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 54/2018 में वांछित राजेश पुत्र दशरथ को गिरफ्तार किया। शांति व्यवस्था के लिए भी की गई कार्रवाई इसके अलावा,  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 14 व्यक्तियों के खिलाफ थानावार कार्रवाई की गई। इसमें थाना गजनेर पुलिस द्वारा 07 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना बरौर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों व थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें