समाजवादी पार्टी के नीरज पाल जी के पिताजी का निधन, पार्टी नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 

कालपी – समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योजन सभा के नीरज पाल जी के पिताजी का हृदय की गति रुकने से सोमवार सुबह देहांत हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेता नीरज पाल के निज निवास पर पहुंच गए।

नीरज पाल के पिताजी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले दिनों हार्ड का ऑपरेशन भी हुआ था। अपोलो में एडमिट करने के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, तब परिजन अपने घर ले आए और रात्रि के समय दोबारा अटैक पढ़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा उपाध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने उनके निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्ति की और कहा कि पार्टी का  एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ है। जब भी कोई आवश्यकता पड़े तो याद करना, हम सब समाजवादी परिवार के लोग आपके साथ दुख दर्द में हमेशा खड़े रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें